Ransom demanded from businessman in the name of gangster Goldie Brar | गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर व्यापारी से मांगी फिरौती – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read


सराभा नगर निवासी पेपर व्यापारी एकजोत सिंह चावला को वॉट्सएप कॉल्स पर जान से मारने और फिरौती की धमकियां मिली हैं। चावला ने थाना डिवीजन-5 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की सुबह से ही उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। पहली कॉल सुबह 11:12

.

कॉल करने वाले ने खुद को अंकित पहलवान बताया और कहा कि उसके संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से हैं।व्यापारी के मुताबिक कॉलर को उनकी हाल ही में खरीदी गई प्रॉपर्टी और लुधियाना-जालंधर वाले पते की जानकारी भी थी। उसने कहा कि अगर बात नहीं मानी तो शूटर्स भेजकर ‘सैंपल’ दिखा दिए जाएंगे। धमकियों से घबराए व्यापारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।पुलिस ने कॉलर के खिलाफ अज्ञात के तौर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नंबर विदेशी है, इसलिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं किसी जान-पहचान वाले ने डराने की साजिश तो नहीं रची। कॉल रिकॉर्डिंग और चैट्स को जांच का हिस्सा बनाया गया है। व्यापारी के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि किसी संदिग्ध की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ में आ जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *