छात्र-छात्राओं ने मिलकर ‘वेलवेट वॉइस’ नामक सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया।
इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट रिसर्च (आईआईईएमआर) के कैंपस का दिन कुछ खास रहा, जब छात्र-छात्राओं ने मिलकर ‘वेलवेट वॉइस’ नामक सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संस्थान में पहली बार स्टैंड-अप और ओपन माइक जैसे मंचों को सामने लाने का प्रयास था
.
कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य, शायरी, स्पोकन वर्ड पोएट्री और वास्तविक जीवन के अनुभवों की प्रस्तुति हुई, जिसने न सिर्फ श्रोताओं को गुदगुदाया, बल्कि गहराई से सोचने पर भी मजबूर कर दिया। मंच पूरी तरह से छात्रों के सेल्फ-एक्सप्रेशन का कैनवास बन गया।

मंच पूरी तरह से छात्रों के सेल्फ-एक्सप्रेशन का कैनवास बन गया।
छात्रों का नेतृत्व, छात्रों की प्रस्तुति
इस आयोजन की परिकल्पना से लेकर क्रियान्वयन तक सब कुछ छात्रों द्वारा ही किया गया, जिससे उनके लीडरशिप स्किल्स, टीमवर्क और आयोजन प्रबंधन की क्षमता उजागर हुई।आईआईईएमआर की चेयरमैन प्रिया मिश्रा ने कहा कि संस्थान में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है और यह बेहद सफल रहा। छात्रों को ऐसे मंच न केवल रचनात्मकता दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और सार्वजनिक संवाद की शक्ति भी प्रदान करते हैं।
हर आवाज को मिला मंच
कार्यक्रम का समापन ओपन माइक सेशन के साथ हुआ, जिसमें दर्शकों को भी मंच पर आकर अपनी बात कहने का मौका मिला। इससे आयोजन एकतरफा नहीं रहा, बल्कि साझा अनुभव बन गया, जिसमें हर किसी की आवाज गूंजी। आयोजकों ने बताया कि ‘वेलवेट वॉइस’ सिर्फ एक सांस्कृतिक शाम नहीं, बल्कि एक ऐसा कदम था जिसने आईआईईएमआर में स्वतंत्र अभिव्यक्ति, संवाद क्षमता और रचनात्मक सोच को एक नई दिशा दी। संस्थान का मानना है कि इस आयोजन ने छात्रों के भीतर छिपे कलाकार और विचारक को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।