Charkhi Dadri Civil Hospital Treatment Unknown Rohtak PGI Refer Death | दादरी सिविल अस्पताल से रेफर अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम: नहीं हुई पहचान, हाथ पर त्रिशूल व मां का नाम गुदा हुआ – Charkhi dadri News

Actionpunjab
2 Min Read



दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया व्यक्ति, जिसकी रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।

चरखी दादरी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए अज्ञात को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति के हाथ पर त्रिशूल व मां का नाम लिखा हुआ है।

.

पीजीआई में हुई मौत पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए बुधवार को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया था जिसकी उम्र करीब 40 साल है। सिविल अस्पताल से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। व्यक्ति के शरीर के ऊपर के हिस्से में कोई कपड़े नहीं है नीचे पीले रंग की पजामी पहनी हुई है ।

हाथ पर मां का नाम गुदा हुआ

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ में काले रंग का रबड़ है और कलाई पर अंग्रेजी में जेएस लिखा हुआ है। उसके बाएं हाथ पर त्रिशूल भी गुदा हुआ है । वहीं दाहिने हाथ पर कमलेश दहिया मां लिखा हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *