Jaipur-Pune flight cancelled at the last minute | जयपुर-पुणे फ्लाइट आखिरी वक्त पर हुई रद्द: बेंगलुरु और श्रीनगर से दिल्ली की दो फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंची जयपुर – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया संचालन कारण की वजह से जहां जयपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। वहीं दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की दो फ्लाइट को आखिरी वक्त पर जयपुर एयरपोर्ट

.

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 2555 श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन दिल्ली में खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। इसके बाद भी पायलट ने दो से तीन बार एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन मौसम साफ नहीं होने की वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके बाद जब फ्लाइट का फ्यूल खत्म होने लगा। तो पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क साधा।

इसके बाद पायलट ने श्रीनगर दिल्ली फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया। जहां फ्लाइट की सफल लैंडिंग हुई। इसके साथ ही बेंगलुरु से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6e 175 भी दिल्ली में खराब मौसम होने की वजह से लैंड नहीं हो पाई। जिसे भी और ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया।

इसके साथ ही जयपुर से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 1077 जो पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी। उसे भी संचालन कारणों की वजह से एयरलाइंस कंपनी ने आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। वहीं बीती रात अचानक चार्टर विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क कर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसका फ्यूल खत्म हो गया था। इसके बाद चार्टर विमान में फ्यूल रिफिलिंग के बाद एक बार फिर ब्रेनुई के लिए उड़ान भरी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *