Doaba Khalsa became champion in Under-14, Mitthapur School became champion in Under-17 and 19 | अंडर-14 में दोआबा खालसा, अंडर-17 और 19 में मिट्ठापुर स्कूल बने चैंपियन – Jalandhar News

Actionpunjab
1 Min Read



.

जोनल स्तरीय स्कूल गेम्स में हॉकी के मुकाबले मिट्ठापुर की ग्राउंड में खेले गए। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा चोपड़ा कनवीनर, इंटरनेशनल हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह संघा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। जिन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हॉकी में लगातार जालंधर के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहा है। जोनल से लेकर इंटरनेशनल स्तर पर जालंधर के खिलाड़ियों का दबदबा है। इस मौके पर अंडर-14 लड़कों में दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला और ओलिंपियन एमएसजी स्कूल मिट्ठापुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 में ओलिंपियन मनप्रीत सिंह स्कूल मिट्ठापुर ने पहला, दोआबा खालसा स्कूल ने दूसरा स्थान जीता। अंडर-19 में ओलिंपियन मनप्रीत सिंह सरकारी स्कूल मिट्ठापुर ने पहला, अकाल अकादमी धनाल कलां स्कूल ने दूसरा स्थान जीता।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *