Punjab Government Independence Day flag hoisting program released update, CM Mann go to Faridkot | पंजाब CM मान फरीदकोट में फहराएंगे तिरंगा: राज्य स्तरीय समारोह होगा, गणतंत्र दिवस पर खालिस्तानी धमकी के चलते रद्द हुआ था दौरा – Faridkot News

Actionpunjab
1 Min Read


पंजाब सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त को फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला लिया है। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

.

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां फिरोजपुर और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा रूपनगर में ध्वजारोहण करेंगे। सरकार की ओर से कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इसी साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भी मुख्यमंत्री को फरीदकोट में झंडा फहराना था, लेकिन कार्यक्रम से चार दिन पहले नेहरू स्टेडियम और रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी झंडे लगाए गए और दीवारों पर नारे लिखे मिले थे।

इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी भी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया था, हालांकि प्रशासन ने इस कारण से इनकार किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *