Got his wife married to her lover in Gorakhpur | गोरखपुर में पत्नी की प्रेमी से शादी कराई: अफेयर का पता चला तो पति को याद आई मेरठ की मुस्कान, जान बचाने को लिया फैसला – Gorakhpur News

Actionpunjab
3 Min Read



गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक पति को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चल गया। इसके बाद उसे मेरठ का चर्चित मुस्कान कांड याद आ गया। मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बा

.

इस कांड काे यादकर पति ने तत्काल पत्नी की प्रेमी से शादी करवा दी। हंसी खुशी से उसे विदा कर दिया।

विस्तार से जाने पूरा मामला

चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले कमलेश ने अपनी पत्नी रिंकी देवी की शादी उसके प्रेमी दुर्गेश के साथ शुक्रवार को तहसील में स्थित में शिव मंदिर पर करवा दिया। रिंकी के चार बच्चे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं। कमलेश की शादी 15 वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के रगड़गंज में हुई थी।

जिसके बाद वैवाहिक जीवन अच्छे से चल रहा था। जिसके बाद चार बच्चे भी हुए। कमलेश बैंगलुरु रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। 2 वर्ष पूर्व रिंकी का बगल के गांव दूधई के रहने वाले दुर्गेश से संबंध बन गया। वह घर पर मिट्‌टी गिराने आया था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आगे चलकर दोनों एक साथ रहने की बातें करने लगे।

प्रेमी देता था पति को गालियां

पति का आरोप है- फोन पर कॉन्फ्रेंस कॉल करके पत्नी का प्रेमी उसके साथ गाली गलौज भी करता था। जिसके बाद पति जब बेंगलुरु से घर गांव पहुंचा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। जिसके बाद पीड़ित पति ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया और उसके महिला को ढूंढकर पति को सुपुर्द कर दिया।

अचाक पति को मेरठ का मुस्कान कांड याद आ गया। इसके बाद चौरीचौरा तहसील में पहुंचकर शिव मंदिर में अपनी मौजूदगी में पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *