Faridkot youth committed suicide in Canada | Faridkot | Canada | Punjab | Calgary | फरीदकोट के युवक ने कनाडा में किया सुसाइड: 2023 में गया था विदेश, नौकरी न मिलने के चलते था परेशान – Faridkot News

Actionpunjab
2 Min Read



पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले 22 साल के युवक ने कनाडा के कैलगिरी मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली गई। मृतक की पहचान फरीदकोट के रहने वाले 22 वर्षीय Fiआकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। आकाशदीप कनाडा में पढ़ाई करने के लिए गया था। काम न मिलने से परेश

.

परिवार के अनुसार आकाशदीप साल 2023 में स्टूडेंट वीज़ा पर ब्रैम्पटन, कनाडा गया था। पढ़ाई के साथ-साथ उसने पार्ट-टाइम काम खोजने की कोशिश की, लेकिन पिछले कुछ महीनों से नौकरी न मिलने पर वह कैलगरी में रह रहा था, जहां वह काम की तलाश में भटक रहा था।

घर के गैराज में लगाया फंदा

मामले की जानकारी के मुताबिक बीते दिनों काम न मिलने की तनावपूर्ण स्थिति से जूझते हुए, आकाशदीप ने घर के गैराज में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद कनाडा में रह रहे उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी।

इस दुखद खबर के बाद पंजाब स्थित उसके घर में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि आकाशदीप मेहनती और होनहार था, लेकिन लगातार काम न मिलने और आर्थिक दबाव के कारण वह मानसिक रूप से टूट गया। परिवार ने आकाशदीप सिंह के शव को भारत लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *