Kanwar Yatra started under the leadership of Ashok Chandna | अशोक चांदना के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा: तीन दिन में 22 गांवों से होकर रामेश्वर महादेव पहुंचेगी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका – Bundi News

Actionpunjab
2 Min Read



हिंडोली-नैनवां विधानसभा क्षेत्र से निकली कांवड़ यात्रा का शनिवार को बंसोली महादेव मंदिर से भव्य शुभारंभ हुआ।

बूंदी के हिंडोली-नैनवां विधानसभा क्षेत्र से निकली कांवड़ यात्रा का शनिवार को बंसोली महादेव मंदिर से भव्य शुभारंभ हुआ। हिंडोली विधायक और पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा विधानसभा के 22 गांवों और कस्बों को जोड़ेगी। यात्रा

.

विधायक चांदना ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही गांवों के लोगों को जोड़ने के लिए यह कांवड़ यात्रा शुरू की थी। तब से हर साल सावन के महीने में यह परंपरा निरंतर जारी है। यात्रा में डीजे के साथ नाचते-गाते ग्रामीण शामिल हैं। कई गांवों में ग्रामीण विधायक चांदना का माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीएल प्रेमी, नैनवां के पूर्व प्रधान गोपाल मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी साथ चल रहे हैं।

कांवड़ यात्रा देई, लीलदा, जागमुंडा, देवपुरा, कालामाल का झोपड़ा, तवंरो का झोपड़ा और गुढासदावरतिया में विश्राम के बाद रविवार को फिर रवाना होगी। इसके बाद यह फतेहपुरा मंरा, मुंडली, कल्याणपुरा, कालानाला, विषधारी, कालपुरिया, बड़ा और छोटा डाबेटा होते हुए दार का नयागांव पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद कांवड़ यात्रा बोरदा रोड, सिवाणा रोड और महादेव दरवाजा होते हुए अंतिम पड़ाव रामेश्वर महादेव पहुंचेगी। वहां शिव का अभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *