सरफराज वारसी | बाराबंकीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बाराबंकी में कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने समीक्षा बैठक की।
बाराबंकी में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, सदस्य विधानपरिषद अंगद कुमार सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत और जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद कुमार मौर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक शुरू होने से पहले जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) ने सभी जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धा, निराश्रित और दिव्यांगजन को शतप्रतिशत पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित न रहे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी में कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने समीक्षा बैठक की।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार की मंशानुसार कार्य करें। इससे सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्य और दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यों में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। समाज कल्याण विभाग ने पूर्व दशम छात्रवृत्ति और दशमोत्तर छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी प्रदान की। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ने पेंशन संबंधी जानकारी दी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों में विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाए।