Dharna in front of Minister Suresh Shahi in Barabanki | बाराबंकी में मंत्री सुरेश शाही के सामने धरना: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, एसपी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई हत्या की FIR – Barabanki News

Actionpunjab
2 Min Read


सरफराज वारसी| बाराबंकी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी जिले के थाना देवां क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मौजाबाद मुरादपुर गांव निवासी कुन्नालाल के बेटे विवेक कुमार का शव 1 अगस्त को गांव के एक बाग में पेड़ से लटका मिला था।

शव की स्थिति और शरीर पर मिली चोटों के आधार पर परिजन इसे हत्या मान रहे थे। मृतक के पिता ने गांव के अम्बर प्रसाद, राममिलन, मनोज उर्फ रामू, आर्यन, अमन, दीपू, रोहित, मोहित और अखिलेश को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन देवां थाने के एसएचओ ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना प्रभारी ने पहले पोस्टमार्टम के लिए तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। बाद में उसी तहरीर को प्राथमिकी मान लिया गया। बार-बार थाने के चक्कर काटने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

शनिवार को तहसील समाधान दिवस में भी परिजन पहुंचे। वहां भी उन्हें सिर्फ जांच का भरोसा मिला। इसके बाद प्रभारी मंत्री सुरेश राही की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिजन और रिश्तेदार डीआरडीए सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए।

मामला पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली हैं। थाना स्तर पर मिलीभगत के चलते अब तक मामला दबाया जा रहा था। उन्होंने मांग की है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाए और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *