fazilka police encounter two arrested sahil preet murder case sanjay verma killing | फाजिल्का में एनकाउंटर, दो घायल: व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में शामिल, युवक को गोली मारकर किया था मर्डर – Fazilka News

Actionpunjab
3 Min Read


फाजिल्का में 22 अप्रैल कोर्ट परिसर के नजदीक गोलियां मारकर एक साहिल प्रीत नामक नौजवान की हत्या करने में शामिल रहे दो युवकों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की थी, जिस पर पुलिस को गोली चलान

.

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी का दावा है कि दोनों आरोपी संजय वर्मा हत्याकांड में भी शामिल है।

अस्पताल में भर्ती पकड़ा गया आरोपी।

अस्पताल में भर्ती पकड़ा गया आरोपी।

22 अप्रैल को किया था मर्डर

जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को साहिल प्रीत नामक युवक 25 सितंबर 2022 को दर्ज एक केस की सुनवाई के संबंध में कोर्ट गया था। कोर्ट में पेश होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। जब वह अपनी कार पर सवार होकर शिवपुरी चौक के नजदीक पहुंचा तो सामने से कार सवार आए कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी और फायरिंग कर दी। इस दौरान साहिल प्रीत के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

अस्पताल में मौजूद पुलिस अफसर।

अस्पताल में मौजूद पुलिस अफसर।

पुलिस को देखकर भागने का प्रयस

साहिल की हत्या का मुकदमा दर्ज गया गया। हालांकि मृतक साहिल प्रीत भी आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी था और उसपर पहले चार मुकदमे दर्ज थे। साहिल की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली कि साहिल की हत्या में शामिल दो युवकों को लेकर पुलिस को इनपुट मिला था। जिस पर रात करीब बारह बजे पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए गई तो युवकों ने भागने का प्रयाग किया। जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। दोनों की टांग में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साहिल जोसन निवासी गांव चक चुकर, फाजिल्का और सुखपाल सिंह उर्फ पालू निवासी मोना रोड अरनी वाला, फाजिल्का के रूप में हुई है।

एसएसपी का कहना है कि घायल आरोपी संजय वर्मा हत्याकांड मामले में भी शामिल है। फिलहाल मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान जाहिर नहीं की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *