First he bowed to the Lord, then the thief ran away with the umbrella | पहले भगवान को प्रणाम, फिर छत्र लेकर चोर हुआ फरार: पुलिस ने सीसीटीवी से की पहचान, पुजारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट – Baran News

Actionpunjab
1 Min Read



चोर ने चांदी के दो छत्र चोरी कर लिए। यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बारां के अटरू रोड स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर में शुक्रवार रात एक चोर ने चांदी के दो छत्र चोरी कर लिए। यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

.

शहर कोतवाली के सीआई योगेश चौहान ने बताया कि चोर ने शुक्रवार रात को मंदिर में प्रवेश किया। चोर ने पहले भगवान के दर्शन किए और प्रणाम किया। उसके बाद आसपास किसी को न देखकर मौका पाते ही मंदिर में प्रतिमा के ऊपर लगे चांदी के दोनों छत्रों को चुरा लिया।

चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी ने थाने में दी। सीआई चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *