Agreement on demands including outstanding salary in Sonbhadra | सोनभद्र में बकाया वेतन सहित मांगों पर सहमति: हर घर नल योजना के कर्मी धरना समाप्त कर काम पर लौटे, 240 गांवों में पानी सप्लाई बहाल – Sonbhadra News

Actionpunjab
2 Min Read


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र के विकास खंड नगवां में तेनुडाही स्थित डब्ल्यू टी. पी. पंप हाउस पर धरना दे रहे हर घर नल योजना के कर्मचारी अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद काम पर लौट गए हैं।

कर्मचारी तीन दिन पूर्व बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। उन्होंने पानी सप्लाई भी बंद कर दी थी। इससे लगभग 240 गांवों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी।

स्थिति को देखते हुए ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने कर्मचारियों से वार्ता की। उनके आश्वासन पर कर्मचारियों ने पानी सप्लाई तो शुरू कर दी थी, लेकिन धरना जारी रखा था।

कर्मचारियों की चारों मांगों पर सहमति

रविवार को ब्लाक परिसर में हर घर नल योजना के दर्जनों कर्मचारियों की उपस्थिति में एक बैठक हुई। इस बैठक में ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह और हर घर योजना के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र व्यास भी मौजूद थे।

लंबी वार्ता के बाद कर्मचारियों की चारों मांगों पर सहमति बन गई। इनमें 5 महीने के बकाया वेतन को रक्षाबंधन से पहले देने, आगे से वेतन दो महीने के अंदर देने, सभी कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनवाने और वेतन बढ़ोतरी शामिल हैं।

सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी सहमति जताई और धरना समाप्त कर पूर्व की तरह काम पर लौट गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *