Minister Sanjeev Arora Resigns ; Post Of MD From Companies | Ludhiana | पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने छोड़ा एमडी पद: बोले-अब जनता की सेवा ही पहली जिम्मेदारी, 8 फर्मों से खुद को किया अलग – Mohali News

Actionpunjab
2 Min Read


कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा।

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड समेत अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को कंपनी के बोर्ड को बताया कि वह 3 अगस्त 2025 से यह पद छोड़ रहे हैं।

.

अरोड़ा ने कहा कि 23 जून को वे पंजाब से विधायक चुने गए और 3 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बने। अब मंत्री पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वे कंपनियों के काम से खुद को अलग कर रहे हैं।

संजीव अरोड़ा ने अपने इस्तीफे में लिखा कि 3 जुलाई 2025 को पंजाब के राज्यपाल द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद की जिम्मेदारियां अब उनकी पूरी निष्ठा और समर्पण की मांग करती हैं, जिससे वे कंपनी में अपनी पूर्व भूमिका को निभा पाना संभव नहीं समझते।

वरिष्ठ प्रबंधकों का किया आभार प्रकट

उन्होंने कंपनी के बोर्ड, वरिष्ठ प्रबंधन और सभी स्टेकहोल्डर्स का आभार प्रकट किया और कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें जिस सहयोग, समर्थन और व्यावसायिकता का अनुभव हुआ, वह अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि वर्तमान नेतृत्व के अधीन कंपनी जिम्मेदार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी।

संवैधानिक कर्तव्यों को निभाएंगे

संजीव अरोड़ा ने राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वह अब पूरी तरह से जनता की सेवा, पारदर्शिता और ईमानदारी से अपने संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने पर केंद्रित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पंजाब के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रगतिशील नीतियों और ठोस परिणामों पर काम करते रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *