Honoring girl students in Prayagraj | प्रयागराज में छात्राओं का सम्मान: प्रधानाचार्या ने दिया प्रशस्ति पत्र, बोली-हमारे स्कूल की छात्राएं आगे बढ़ रही – Prayagraj (Allahabad) News

Actionpunjab
2 Min Read


प्रयागराज के शिवकुटी स्थित श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम से पधारे संतजनों द्वारा पूजन से हुआ।

.

इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को भी प्रतिभा के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया।

छात्राओं का छात्रवृत्ति व सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संकेत गोयल (प्रोफेसर, BITS पिलानी – हैदराबाद) ने निर्धन छात्राओं की शिक्षा हेतु 50,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि बच्चे का भविष्य शिक्षकों के हाथों में होता है। माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद व मेहनत से ही सफलता संभव है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं विशेष आकर्षण इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य, गीत और नाट्य रूपांतरों की प्रस्तुतियां सराहना का केंद्र रहीं।

इस विशेष अवसर पर आश्रम की सचिव प्रभा अग्रवाल, संत नीरज जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या विभा मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *