Sangrur jail inmate suicide case Punjab Government action superintendent transferred | Sangrur Jail | Punjab Government | Punjab | Sangrur | केंद्रीय जेल में युवक की मौत पर सरकार का एक्शन: ​​​​​​​संगरूर जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला, UAPA के तहत सजा काट रहा था – Sangrur News

Actionpunjab
2 Min Read



संगरूर जेल के सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है। (फाइल फोटो)

पंजाब के संगरूर केंद्रीय जेल में शुक्रवार को देर रात एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कैदी की मौत के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुए पोस्टमार्टम के बाद जेल सुपरिटेंडेंट का तुरंत प

.

सगरूर केंद्रीय जेल के नए सुपरिटेंडेंट के तौर पर रमनदीप सिंह भंगू को नियुक्त किया गया है। बता दें कि मृतक कैदी की पहचान गुरविंदर सिंह नौशहरा, तरनतारन के रूप में हुई थी। शनिवार देर शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया था।

यूएपीए के तहत जेल में बंद था आरोप

मृतक के पिता जगीर सिंह और रिश्तेदार सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि गुरविंदर सिंह खालिस्तान समर्थक था और उसके खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत केस दर्ज था। वह पिछले सात सालों से जेल में बंद था और 4 अगस्त को उसकी जमानत पर सुनवाई हाई कोर्ट में होनी थी।

परिवार का आरोप है कि जेल प्रशासन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसे खुद अपनी हत्या की आशंका थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को जेल प्रशासन से फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो गई है, और मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

नए सुपरिटेंडेंट नियुक्त किए गए भंगू

इस घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है। नए सुपरिटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू ने चार्ज संभालते हुए कहा कि जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंध और सख्त अनुशासन बनाए रखा जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी कैदी या कर्मचारी को कोई परेशानी न हो। भंगू इससे पहले पटियाला, नाभा और बठिंडा की जेलों में सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस थाना सिटी संगरूर-1 ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *