Demand to make toll free in 20 km of Bidiyad toll | बिदियाद टोल का 20Km एरिया टोल-मुक्त करने की मांग: विधायक गैसावत और गावड़िया के साथ ग्रामीण धरने पर बैठे – Nagaur News

Actionpunjab
2 Min Read



डीडवाना-कुचामन जिले के मंगलाना मकराना बिदियाद हाईवे पर बने टोल गेट पर 20 किलोमीटर के दायरे के वाहनों को टोल मुक्त करने को लेकर ग्रामीण धरने पर हैं। ग्रामीण टोल गेट पर ही धरना दे रहे हैं, जिससे यातायात भी बाधित हुआ है।

.

आज सुबह मकराना उपखंड कार्यालय में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण टोल पर पहुंचे। इसके बाद बिदियाद टोल के 20 किलोमीटर दायरे के वाहनों को टोल मुक्त करने के लिए टोल संचालकों और प्रशासन से वार्ता की।

दोनों पक्षों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद सभी नेता ग्रामीणों के साथ टोल गेट पहुंचे और धरना शुरू कर दिया है। मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी ग्रामीणों के साथ बैठे धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के हजारों लोकल वाहन यहां से गुजरते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक ग्रामीणों की मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।

इस दौरान टोल कर्मियों के साथ हुई बैठक में गैसावत और गावड़िया के अलावा उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, परबतसर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन, अखलियत समाज के सदर आशु गौरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रियाज गौड़ सहित टोल कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *