सुशील सिंह | मऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मऊ जिला चिकित्सालय के सामने नवनिर्मित नाले के कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मुख्य गेट के सामने बारिश की वजह से जमा हुआ कीचड़ मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ की वजह से बाइक फिसल रही हैं। पैदल चलने वाले लोग गिर रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

नाले के निर्माण के दौरान निकली मिट्टी से बने कीचड़ को हटाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पालिका और अस्पताल प्रशासन दोनों ही इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अस्पताल से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति राकेश भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में आना-जाना बहुत कठिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि उनके सामने ही एक बाइक सवार गिर गया। वे खुद भी किसी तरह बचकर कीचड़ से बाहर निकले। राकेश ने कहा कि अगर यहां पर कंक्रीट डाल दिया जाता तो अस्पताल आने-जाने में सुविधा होती। लेकिन आम जनता की परवाह करने वाला कोई नहीं है।