Jalandhar young man murdered near West constituency de-addiction centre update | Punjab | Jalandhar | जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या: ​​​​​​​2 वर्षीय बेटी का पिता था मृतक, रात में हुई लड़ाई पर बात करने बुलाया था – Jalandhar News

Actionpunjab
3 Min Read


अस्पताल पहुंचा परिवार विलाप करता हुआ।

पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के पास नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात आज यानी सोमवार को दोपहर के वक्त हुई। मृतक की पहचान सचिन मल्होत्रा के रूप में हुई है, जोकि जालंधर का ही रहने वाला था।

.

सचिन का रविवार को रात मामूली विवाद हुआ था, उन्हीं युवकों ने सचिन पर चाकुओं से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, बेटे की मौत का पता चलते ही सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचे परिवारों का रो रोकर पूरा हाल था।

मृतक की मां विलाप करती हुई।

मृतक की मां विलाप करती हुई।

दो साल की बेटी का पिता था मृतक

सचिन मल्होत्रा की मां ने कहा- बीते दिन पहले ही हमलावरों ने देर रात बेटे की पिटाई की थी। लेकिन थाना-5 की पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आज यानी सोमवार को उसी गैंग के लोग बेटे को बात करने के बहाने बुलाकर ले गए और उस पर तीन जगह चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। सचिन की शादी हो चुकी थी और उसकी दो साल की बेटी है। परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर दी होती, तो यह घटना टल सकती थी।

वालप करता हुआ परिवार।

वालप करता हुआ परिवार।

घटना में एक अन्य युवक भी जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसे सिर पर चाकू से वार किए गए थे। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पातल जालंधर में मृतक के साथ ही लाया गया था। फिलहाल उकसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस फिलहाल जख्मी युवक के बयान नहीं दर्ज कर पाई है।

वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी फुटेड खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिससे पता चल पाए कि उक्त हत्या के वक्त आरोपी के साथ और कौन कौन था। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले में थाना-5 के एसएचओ साहिल चौधरी ने कहा- दोनों के बीच मौके पर ही लड़ाई हुई, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *