MP-Raja-Warring-Demands-FIR-Against-AAP-Leader–incident-News | लुधियाना में AAP नेता पर भड़के सांसद वड़िंग: बोले-वकील को धमकाने और पिस्तौल तानने पर प्रशासन FIR करे, जवद्दी बोले-मानहानि का केस करुंगा – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read


पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वकील हरजस सिंह को धमकाने और उन पर पिस्तौल तानने के आरोप लगाते हुए दर्श तूर के खिलाफ तत्काल केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। तूर आम आदमी पार्टी के जिला यूथ विंग के अध्यक्ष एम.पी. जवद्दी

.

वड़िंग ने कहा कि आप नेता और उनके रिश्तेदार जिस तरह से कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने कहा कि आप नेता लोगों को इस तरह डराने-धमकाने की हिम्मत रखते हैं, मानो कानून इनकी जेब में हो।

उन्होंने मामले में तत्काल पुलिस केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस धरना देगी।

जिला यूथ विंग के अध्यक्ष एम.पी. जवद्दी ।

जिला यूथ विंग के अध्यक्ष एम.पी. जवद्दी ।

जवद्दी बोले- मानहानि का केस करुंगा​​​​​​​

उधर, दूसरी तरफ AAP जिला यूथ अध्यक्ष एम.पी जवद्दी ने कहा कि ये घटना करीब 7 से 8 दिन पुरानी है। युवकों में आपस में बहसबाजी हुई थी।

किसी ने पिस्टल नहीं निकाला। वहीं जो शिकायतकर्ता वकील हरजस है, उन्होंने घटना से करीब 2 या 3 दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। जबकि जिस व्यक्ति पर किसी ने पिस्टल तानी हो तो वह तुरंत उसी समय पुलिस के पास जाता है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच सीसीटीवी चैक किए है, जहां सिर्फ बहसबाजी होती नजर आई है। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को राजा वड़िंग राजनीतिक रंगत दे रहे है। मैं कल पुलिस कमिश्नर को शिकायत दूंगा और मानहानि का केस भी करुंगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *