Jalandhar notorious club fight update eastwood village owner son nephew injured video | Jalandhar | Notorious club | Eastwood village | Punjab | Jalandhar | जालंधर के क्लब में दो कारोबारियों के बीच मारपीट,VIDEO: ईस्टवुड विलेज के मालिक का बेटा-भतीजा गंभीर, कांच की बोतलों से किया गया हमला – Jalandhar News

Actionpunjab
3 Min Read


नोटोरियस क्लब में हुई लड़ाई का सीसीटीवी।

जालंधर में एक हाई-प्रोफाइल झगड़े से हड़कंप मच गया। गुरु नानक मिशन चौक के पास मौजूद एक क्लब-रेस्टोरेंट में मॉडल टाउन और 66 फीट रोड के कुछ कारोबारियों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

.

इस झगड़े में ईस्टवुड विलेज के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा के बेटे दिव्यांश और भतीजे मानस मल्होत्रा पर शराब के नशे में धुत युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए, और मानस के सिर में गंभीर चोट लगी है।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी गई है, लेकिन फिलहाल थाना-चार के एसएचओ ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है।

क्लब के अंदर एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए कारोबारी।

क्लब के अंदर एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए कारोबारी।

नोटोरियस क्लब में पार्टी के लिए आए थे दोनों पक्ष त्रिवेणी मल्होत्रा के अनुसार, उनका बेटा और भतीजा अपने दोस्तों के साथ शनिवार रात जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक में स्थित नोटोरियस क्लब में डिनर के लिए गए थे। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद जब वे क्लब से बाहर निकले, तो कुछ अज्ञात युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने झगड़ा टालने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने अचानक कांच की बोतलों से हमला कर दिया।

हमले में मानस मल्होत्रा बेहोश हो गया और दिव्यांश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उन्हें तुरंत ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया, जहां दो दिन इलाज के बाद उन्हें अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इसे लेकर फिलहाल पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।

शहर के प्रमुख कारोबारियों पर मारपीट का आरोप हमले के बाद जांच में सामने आया कि यह हमला 66 फीट रोड के प्रॉपर्टी कारोबारी चावला और मॉडल टाउन के कारोबारी भाटिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया। दोनों शहर के प्रमुख कारोबारियों में से एक हैं। सीसीटीवी फुटेज में इन पर मारपीट करते हुए देखा गया है। चावला हाल ही में अकाली दल छोड़कर भाजपा से जुड़े एक विवादित नेता का करीबी माना जाता है।

क्लब में हुई मारपीट का सीसीटीवी।

क्लब में हुई मारपीट का सीसीटीवी।

एसएचओ बोलीं- मेडिकल रिपोर्ट के बाद दर्ज करेंगे एफआईआर इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की एसएचओ अनु पलियाल ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। हमारे पास मानव मल्होत्रा के नाम से शिकायत आई है। मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। डॉक्टरों से अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट या चोट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलते ही अगली कार्रवाई की जा रही है। घटना में कुल 2 लोग जख्मी हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *