![]()
जयपुर में चलते ऑटोरिक्शा में बैठे युवक से लूट की वारदात करना सामने आया है। पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। सिंधीकैंप थाना पुलिस ने CCTV फुटेजों को आधार पर दबिश देकर बदमाश
.
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- लूट के मामले में आरोपी अशफाक अहमद उर्फ आशु (27) निवासी चौकडी तोपखाना हजुरी घाटगेट रामगंज को अरेस्ट किया है। दो अगस्त की देर रात तौसीफ ने सिंधीकैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रात को वह सिंधीकैंप बस स्टेंड से ऑटोरिक्शा में बैठकर चांदपोल की तरफ जा रहा था। ममता होटल के सामने पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने चलते ऑटोरिक्शा में झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बाइक सवार लुटेरे ने धारदार हथियार से हाथ पर हमला कर दिया। घायल कर बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
CCTV फुटेजों के आधार पर पकड़ा पुलिस टीम ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू की। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों के आधार पर रुट मैप तैयार कर संदिग्ध बदमाश को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी अशफाक अहमद उर्फ आशु को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट गया मोबाइल और वारदात में यूज बाइक जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट के करीब 8 प्रकरण दर्ज है। पुलिस पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई गई है।