The youths performed stunts on the roof of a moving Scorpio | युवकों ने चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर किया स्टंट: कार की छत पर बैठे और खिड़की से लटके, ट्रैफिक पुलिस ने 20,500 का किया चालान – Hapur News

Actionpunjab
2 Min Read


दानिश, हापुड़।3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में युवाओं ने एक कार पर बैठकर जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर दिया है। एनएच-9 पर चलती स्कॉर्पियो कार की छत पर बैठे युवकों का स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक कार की छत पर बैठे हैं। जबकि एक युवक खिड़की से बाहर लटककर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस खतरनाक स्टंट की वीडियो समाने आया है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 20,500 रुपए का चालान कर दिया।

चलती कार पर स्टंट, नियमों की उड़ाई धज्जियां

मामला देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले NH-9 का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक चलती स्कॉर्पियो पर दो युवक छत पर बैठे हुए हैं। जबकि तीसरा युवक खिड़की से बाहर झूलते हुए स्टंट कर रहा है।इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन भी इस खतरे को देखकर रुकते और धीमा होते दिखाई दे रहे हैं। यह स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता था।

कार मालिक पर 20,500 रुपए का जुर्माना

वीडियो सामने होने के तुरंत बाद हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान की गई। 20,500 का चालान किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी छवि राम ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना पूरी तरह से गैर कानूनी और खतरनाक है। युवाओं से अपील है कि इस प्रकार की हरकतों से बचें। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *