Special Shodashopachar Panchamrit Abhishek in Kashi Vishwanath Darbar | काशी विश्वनाथ दरबार में विशेष षोडशोपचार पंचामृत अभिषेक: त्रिवेणी संगम का जल लेकर पहुंचे चार श्रद्धालु, मंदिर के अधिकारी भी हुए शामिल – Varanasi News

Actionpunjab
2 Min Read


सावन मास के चारों सोमवार तथा अन्य प्रमुख पर्वों के सफल आयोजन के उपरांत मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वेश्वर के पावन ज्योतिर्लिंग की विशेष आराधना की गई।

.

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के कार्यपालक समिति के अध्यक्ष एवं वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने पवित्र त्रिवेणी संगम से लाए गए जल से बाबा का षोडशोपचार पंचामृत अभिषेक किया।

संकल्प को किया पूरा

श्रावण मास पर्व के सकुशल सम्पन्न होने की कामना के साथ यह अभिषेक हुआ। मंदिर न्यास के अनुसार, चौथे सोमवार की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर का व्यापक निरीक्षण करने के उपरांत मंडलायुक्त ने संगम जल से अभिषेक करने का संकल्प लिया था, जिसे मंगलवार को पूर्ण किया गया।

बाबा को चढ़ाया गया त्रिवेणी संगम का जल।

बाबा को चढ़ाया गया त्रिवेणी संगम का जल।

मंदिर SOP का किया गया पालन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार तक लाखों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से बाबा के दर्शन-पूजन किए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास तथा पुलिस, सीआरपीएफ और पीएसी जैसी तीनों प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से तैयार एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) ने भीड़ प्रबंधन में अत्यंत सफल भूमिका निभाई। यह व्यवस्था महाकुम्भ के दौरान तैयार की गई पलट प्रवाह प्रणाली के समरूप मानी जा रही है।

महाकुम्भ के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संगम तट पर विशेष कुम्भेश्वर महादेव की स्थापना की गई थी। उस समय प्रयागराज के चार स्वयंसेवक-मनोज कुमार उपाध्याय, रमेश चंद्र ओझा, कुलदीप नारायण पांडेय और राम मनोहर द्विवेदी ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

मंदिर के अधिकारी रहे मौजूद।

मंदिर के अधिकारी रहे मौजूद।

त्रिवेणी के जल से हुआ अभिषेक

इसी परम्परा का निर्वाह करते हुए मंगलवार को यही चारों श्रद्धालु संगम त्रिवेणी से पवित्र जल लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और श्रावण मास के चारों सोमवार के सफल आयोजन के उपरांत बाबा विश्वेश्वर का जलाभिषेक कर महादेव के चरणों में अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *