Haryana Rain live Update weather department forecast alert; monsoon season | आज पूरे प्रदेश में बारिश: 3 जिलो में यलो अलर्ट, यमुनानगर में सबसे ज्यादा तो कैथल में सबसे कम बरसात हुई – Charkhi dadri News

Actionpunjab
3 Min Read


यमुनानगर में बारिश के बीच गुजरते लोग।

हरियाणा में आज हल्की से मध्यम से बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 7 अगस्त से बरसात में कमी देखने को मिलेगी। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक

.

IMD के मुताबिक हरियाणा में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 5 अगस्त तक औसतन 233 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन प्रदेश में 281 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 585.9 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 143.9 और जींद में 153.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

IMD के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 7 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन बारिश का किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है।
  • 8 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, दादरी, जींद, कैथल, पंचकूला में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत का अनुमान है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 9 अगस्त: सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *