आशीष| बागपत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ये बुजुर्ग कमलेश हैं, जिन्हें पेंशन के रिकाॅर्ड में मृत दिखा दिया गया।
बागपत जिले के निरपुड़ा गांव की एक वृद्ध महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उसकी पेंशन रोक दी गई। महिला कमलेश के पति रामकिशन का पहले ही देहांत हो चुका है। इस मामले में डीएम बागपत और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
कमलेश ने बताया कि वह अकेली रहती हैं, जबकि उनके दोनों बेटे रगबीर और दीपक अलग मकान में रहते हैं। उनकी वृद्धा पेंशन 15 जून 2024 को अचानक बंद कर दी गई। जब उन्होंने पंचायत सचिव से इसका कारण पूछा, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
कमलेश का कहना है कि जब वह जीवित हैं, तो उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत क्यों दिखाया जा रहा है। पेंशन बंद होने से उनके सामने आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
इस मामले पर बीडीओ बिनौली नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि यह त्रुटि किसकी लापरवाही से हुई है।