![]()
राजौंद में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ मौजूद अतिथि।
कैथल जिले के राजौंद में 6 अगस्त को खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों की टीम खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खंड राजौंद के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ख
.
सेरधा की टीम ने मारी बाजी
वहीं फुटबॉल अंडर-14 में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरधा की टीम प्रथम रही। अंडर-17 में जीएचएस तारागढ़ प्रथम रही। अंडर-19 में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरधा प्रथम रही। खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में एसडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद की टीमें प्रथम रहीं। अंडर-19 में न्यू टैगोर पब्लिक स्कूल किठाना की टीम प्रथम स्थान पर रही।
शतरंज में दिग्विजय प्रथम
शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में दिग्विजय प्रताप प्रथम और यश चहल द्वितीय रहे। अंडर-17 में आदित्य कुमार शर्मा प्रथम और यश द्वितीय रहे। अंडर-19 में लविश प्रथम और लक्ष्य द्वितीय स्थान पर रहे। सोहन पाल और वीरेंद्र देओल ने बताया कि पहले दिन एथलेटिक्स के खेल हुए थे। आज लड़कों की तीनों वर्गों की टीमों के मुकाबले संपन्न हो चुके हैं।
प्रतियोगिता में ये रहे शामिल
कल लड़कियों की टीमों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खेलों के आयोजन में राजेंद्र पीजीटी रोहड़ा, अमित कुमार पीजीटी हिस्ट्री, सुरेंद्र शास्त्री कसान एवं खंड राजौंद के सभी स्कूलों के पीटीआई और डीपीई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का समापन कल होगा।