Police caught two snatchers in Abohar | अबोहर में पुलिस ने दबोचे दो झपटमार: बुजुर्ग महिला के गले से तोड़ा था सोने का लॉकेट; रिमांड पर लेगी पुलिस – Abohar News

Actionpunjab
1 Min Read


अबोहर में पुलिस द्वारा झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी।

अबोहर में सदर पुलिस ने गांव बुर्जमुहार में एक वृद्ध महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।

.

जानकारी अनुसार, महिला गीता देवी पत्नी तेजा राम ने बताया कि वह अपने घर के पास गाय को रोटी खिला रही थीं, तभी दो युवकों ने पीछे से आकर उनके गले में पहना सोने का ‘ॐ’ लॉकेट छीन लिया। जब उनका बेटा लिखमाराम मौके पर पहुंचा, तो आरोपी भाग निकले।

झपटमारों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

झपटमारों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

महिला ने आरोपियों की पहचान गांव बुर्जमुहार के ही बिंदर सिंह और इंद्राज के रूप में की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उनसे अन्य संभावित लूट की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *