‘Udaipur Files’ movie will be released on 8 August | 8 अगस्त को रिलीज होगी ‘उदयपुर फाइल्स’ ​मूवी: केन्द्र सरकार से मिली हरी झंडी, पहले 11 जुलाई को होनी थी रिलीज – Udaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद अब फाइनली रिलीज को हरी झंडी मिल गई है। अब यह मूवी 8 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पर लगाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए

.

बता दें, इससे पहले 11 जुलाई को इसे रिलीज किया जाना था लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और हत्याकांड के एक आरोपी ने इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि वो फिल्म की समीक्षा दोबारा करे और सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करे।

फिल्म निर्माता ने वीडियो जारी कर की घोषणा फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म रिलीज डेट की घोषणा की। लोगों से अनुरोध किया कि वो खुद फिल्म देखें और तय करें कि इसमें क्या गलत है। उन्होंने कहा कि हमने फिल्म को यथासंभव संतुलित और संवेदनशील रूप में प्रस्तुत किया है। हमारा मकसद किसी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक घटना को दिखाना है।

आरोपियों को फांसी होगी, तभी पिता की अस्थियों को विसर्जन करूंगा कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश तेली ने बताया कि मेरे पिताजी को जिस तरह मारा गया। उसी घटना को फिल्म में दिखाया गया है। ये धर्म-समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। मैं आशा करता हूं कि हर व्यक्ति इस मूवी को देखेगा और जानेगा कि मेरे पिताजी के साथ क्या हुआ था। कुछ संगठन इस ​फिल्म का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिताजी की अस्थियां 3 साल से आज भी हमारे घर में रखी है। जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलती। अस्थियों का विसर्जन नहीं करूंगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *