Student held hostage and beaten up in Gorakhpur – VIDEO | गोरखपुर में बंधक बनाकर छात्र की पिटाई-VIDEO: मनबढ़ ने रॉड से पीटा फिर थूक चटवाया, धमकी दी- चौराहे पर दौड़ाकर मारूंगा गोली – Gorakhpur News

Actionpunjab
3 Min Read


गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में 8 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को बंधक बनाकर मारने पीटने का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है- उसे बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा गया। इसके बाद जमीन पर थूक चटवाया गया। छात्र की मां ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी है।

.

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र का आरोप है- यह वीडियो भी आरोपी ने ही मारने पीटने के दौरान बनाकर वायरल किया है।

चिलुआताल थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

चिलुआताल थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

विस्तार से पूरी घटना

चिलुआताल के खुटवा की रहने वाली पूनम देवी ने तहरीर देकर बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में पूनम ने लिखा है- 26 जुलाई को मेरा 14 वर्षीय बेटा स्कूल से छुट्‌टी के बाद दोपहर के समय घर आ रहा था। तभी सुनसान जगह पर अकेला पाकर कुसहरा के मनबढ़ ने उसे रोक लिया। मेरे बेटे को बंधक बना लिया। बेटे को वह कुसहरा के ही एक परिचित की हार्डवेयर की दुकान में जबरन उठाकर ले गया।

मजनू चौकी के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में बंद कर लोहे के पाइप से बेटे की पिटाई की। इसके बाद जमीन पर थूक चटवाया। मारपीट के बाद धमकी दी- अगर इस घटना के बारे में कहीं भी शिकायत करोगे तब बीच चौराहे पर दौड़ाकर गोली मारूंगा। तुम्हारे घर वाले हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। लोहे के पाइप से पिटाई के दौरान मेरे बेटे को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद मेरा बेटा दहशत की वजह से घर में ही कैद हो गया। कहीं बाहर नहीं निकल रहा है। हमलोग भी डरे हुए थे।

मनबढ़ वायरल करने लगा वीडियो

पूनम देवी ने बताया- मेरे बेटे का मारने पीटने और अमानवीय व्यवहार करने के दौरान मनबढ़ ने वीडियो भी बनाया था। इसमे मनबढ़ लोहे के पाइप से स्कूल ड्रेस पहने हुए छात्र को पीटता हुआ साफ दिख रहा है। वीडियो में एक जगह पीड़ित छात्र से जबरन जमीन पर थूक चटवाते नजर आ रहा है। मेरे बेटे का मजाक उड़ाने के लिए मनबढ़ ने सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल कर दिया है। जिससे मेरे बेटा बहुत डरा हुआ है।

स्कूल के विवाद में बंधक बनाया

चिलुआताला थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया- स्कूल में 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के बीच का विवाद है। पीड़ित छात्र आरोपी को किसी नाम से बुलाकर चिढ़ाता था। इसको लेकर दोनों के बीच स्कूल में विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वीडियो की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *