दिवंगत जैन संत गच्छाधिपति सेठ प्रकाश चंद जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मंत्री अरविंद शर्मा नमन करते
हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को गोहाना पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत जैन संत गच्छाधिपति सेठ प्रकाश चंद जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संत समाज में उनके देवलोकगमन से गहरी शोक की लहर है। हजारों श्रद्धालुओं ने टीपीएस स्क
.
कैबिनेट मंत्री ने किए संत को श्रद्धासुमन अर्पित
गोहाना पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिवंगत संत गच्छाधिपति सेठ श्री प्रकाश चंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संत के साथ बिताए गए आत्मीय पलों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
हजारों श्रद्धालुओं ने किए अंतिम दर्शन
टीपीएस स्कूल, वजीरपुरा में संत श्री के अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। हर वर्ग, हर आयु के लोग दिव्य संत की अंतिम झलक पाने के लिए वहां पहुंचे। पूरा वातावरण श्रद्धा और भावुकता से भरा हुआ था।वहीं अंतिम दर्शन के लिए शहर में उनकी यात्रा निकाली जा रही है और उसके बाद गोहाना के टीपीएस स्कूल, वजीरपुरा में दाह संस्कार किया जाएगा।
गुरूदेव के देवलोकगमन से संत समाज में शोक
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरुदेव के देवलोकगमन से न केवल संत समाज बल्कि समाज के हर श्रद्धालु को गहरी पीड़ा हुई है। वे एक अलौकिक, दिव्य विचारधारा के धनी थे, जिन्होंने समाज में प्रेम, अहिंसा और सद्भाव का संदेश फैलाया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हाल ही में महाराज श्री के सानिध्य में बैठकर वर्ष 2026 से जुड़ी कई सामाजिक और आध्यात्मिक योजनाओं पर चर्चा हुई थी। उनका विज़न और सोच बेहद दूरदर्शी थी।
सर्वधर्म सद्भाव का अनूठा उदाहरण
डॉ. शर्मा ने कहा कि संत श्री का जीवन “एक विचार, श्रेष्ठ व्यक्तित्व और सर्वधर्म सद्भाव” का अद्वितीय उदाहरण है। उनका संदेश चिरकाल तक समाज को प्रेरणा देता रहेगा। वे हमारे लिए एक दिव्य पुंज की तरह थे, जो हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
अंतिम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
कैबिनेट मंत्री ने संत श्री की अंतिम यात्रा की तैयारियों का जायजा भी लिया और आयोजन से जुड़े अधिकारियों व श्रद्धालुओं से चर्चा की। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यवस्थाओं की सराहना की।