Opposition to APO order of Principal | प्रिंसिपल के एपीओ आदेश का विरोध: छात्रों और ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला, शैक्षणिक कार्य ठप – Karauli News

Actionpunjab
2 Min Read



राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्रों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

करौली जिले के सपोटरा उपखंड के इनायती गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्रों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्कूल के प्रिंसिपल संतराम मीणा के एपीओ (स्थानांतरण) आदेश को निरस्त करने

.

सुबह स्कूल खुलने के समय छात्रों ने गेट पर ताला लगाकर कक्षाओं का बहिष्कार किया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल का तबादला राजनीतिक द्वेष के कारण किया गया है। उनका कहना है कि प्रिंसिपल के कार्यकाल में स्कूल की शैक्षणिक स्थिति और अनुशासन में सुधार हुआ है।

सूचना मिलने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल और सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों और ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश की। उन्होंने शांतिपूर्वक अपनी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों ने लिखित में अपनी आपत्ति जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक एपीओ आदेश वापस नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा। इस घटना के कारण स्कूल में दिनभर पढ़ाई ठप रही और छात्रों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *