झांसी में एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया।
झांसी में एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद शव ट्रेन के पहियों में फंस गया। इस वहज से बरौनी मेल करीब आधा घंटे तक मौके पर खड़ी रही। इससे पंचवटी-फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग के फाटक बंद रहे और लंबा जाम लग गया। लोगों को परेशानी हुई। पुलिस
.
ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गुरुवार रात को बरौनी-ग्वालियर मेल कानपुर से झांसी आ रही थी। जब ट्रेन पंचवटी फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तो एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। शव ट्रेन के पहियों के बीच में फंस गया। जिस वजह से लोको पायलेट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और कंट्रोल रूम में सूचना दी।
इस पर रेलवे अफसर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकालकर कब्जे में ले लिया। चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। इसलिए शव की पहचान नहीं हो पाई है।
क्रॉसिंग पर लंबा जाम लगा
ट्रेन की वजह से पंचवटी फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग और गणेश चौराहा क्रॉसिंग के फाटक बंद थे। घटना की वजह फाटक नहीं खुल सके। इस वजह से दोनों क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालत देखकर करीब 20 मिनट के बाद फिल्टर रेलवे क्रासिंग को खुलवाया गया, मगर पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने किसी तरह से शव को निकाला। इसके बाद रेलवे फाटक खुल सके।