Rohtak Meham Municipality Launches Stray Animal Catching Campaign | Update News | महम में नगर पालिका ने पकड़े 46 बेसहारा पशु: मालिकों को दी चेतावनी, सचिव बोले- 21 हजार रुपए तक का लगेगा जुर्माना – meham News

Actionpunjab
2 Min Read



बेसहारा पशुओं को पकड़कर ले जाते हुए नगर पालिका के लोग।

रोहतक में महम नगर पालिका ने 1 अगस्त से शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक 46 बेसहारा पशुओं को पकड़कर टैग किया गया है और उन्हें नंदीशाला व गोशाला में छोड़ा गया है।

.

नगर पालिका सचिव नवीन नांदल ने पशु मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या डेयरी धारक ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहली बार पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए, दूसरी बार 11 हजार रुपए और तीसरी बार 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

कचरा सड़क पर डालने पर कार्रवाई

इसके साथ ही नगर पालिका ने सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान का कचरा सड़क पर डालता पाया जाता है, तो उस पर भी उचित जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर पालिका प्रधान भारती पंवार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कचरे को केवल नगर पालिका की डोर-टू-डोर गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि इससे महम को एक साफ और स्वच्छ शहर बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *