Progress of Auraiya in PM Surya Ghar Free Electricity Scheme | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में औरैया की प्रगति: 13% अधिक सोलर पैनल स्थापित, 30 अगस्त तक 1000 और लगाने का निर्देश – Auraiya News

Actionpunjab
2 Min Read


| औरैयाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा ने बताया कि जनपद का वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 तक का लक्ष्य 3497 सोलर पैनल स्थापित करने का है।

अगस्त 2025 तक 594 सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य था। इसके विपरीत जनपद में अब तक 670 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। यह लक्ष्य से 113 प्रतिशत अधिक है। वेंडरों द्वारा 325 और सोलर संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। इसे 30 अगस्त 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत जनपद में 21 वेंडर चयनित हैं। इटावा के वेंडर भी औरैया में कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने 1000 से अधिक सोलर संयंत्रों की स्थापना का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे 30 अगस्त 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 74 अध्यापकों ने सोलर संयंत्र स्थापित करा लिए हैं। 35 अध्यापकों ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को 100 सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य दिया है।

विद्युत वितरण खंड औरैया और दिबियापुर को 1500-1500, जिला विद्यालय निरीक्षक को 1000, और प्रत्येक विकास खंड को 500 सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन इन लक्ष्यों के सापेक्ष अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

बैठक में यह भी बताया गया कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने पर जनपद स्तर पर ललितपुर और बांदा प्रदर्शित हो रहा है। इससे आवेदन पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी नेडा को निदेशक यूपीनेडा लखनऊ को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार और अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल औरैया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *