Health department raids on private hospital in Yamunanagar | यमुनानगर में निजी अस्पताल पर हेल्थ डिपार्टमेंट की रेड: महिला दलाल पकड़ी, अल्ट्रासाउंड मशीन और दस्तावेजों की भी जांच – Yamunanagar News

Actionpunjab
1 Min Read


यमुनानगर के निजी अस्पताल में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

यमुनानगर के जगाधरी में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच कराने पहुंची एक दलाल पकड़ी गई। शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक (पीएनडीटी) टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

.

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित विशेष टीम ने रात 8 बजे के करीब अस्पताल में प्रवेश किया। छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीनों और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

अस्पताल में जांच करती अधिकारी

अस्पताल में जांच करती अधिकारी

अस्पताल में मिली अनियमिताएं

सूत्रों का कहना है कि टीम को कुछ अनियमितताएं मिली हैं, जिनमें रिकॉर्ड मेंटेनेंस और टेस्ट प्रक्रियाओं से जुड़े उल्लंघन शामिल हो सकते हैं। जांच के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में यदि कोई उल्लंघन सिद्ध होता है, तो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *