हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के रिजल्ट को तैयार करने की प्रक्रिया जोरो पर है। अगस्त माह के तीसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसको लेकर शिक्षा बोर्ड का तंत्र जुटा हुआ है। इधर, परिणाम घोषित करने के त
.
बता दें कि HTET पीजीटी लेवल-3 के लिए 1 लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल 1 लाख 559 अभ्यर्थियों ने दी। टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख 1 हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी। वहीं पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत की प्रश्न : एचटेट का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा? डॉ. पवन कुमार : 30 व 31 जुलाई को एचटेट परीक्षा हुई थी। इसमें कोई दो राय नहीं कि परीक्षा के बाद हर किसी को रिजल्ट का इंतजार होता है। परीक्षा होते ही हमने उसकी दिन 10 मिनट के बाद की अपलोड कर दी थी। परीक्षार्थियों को इतना तो अंदाजा हो गया होगा कि उनका स्कोर कितने के आसपास रहेगा। इसके बाद जो पोस्ट एग्जाम प्रोसेस होता है, जैसे बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन, फ्रिस्किंग, सीसीटीवी कैमरा व ओएमआर सीट की स्कैनिंग का कार्य काफी ध्यानपूर्वक किया जाता है। यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब हम अगले चरण में जा रहे हैं। जहां रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया में हैं। रिजल्ट की बात करें तो अगस्त के तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर देंगे।
प्रश्न : इस बार एचटेट का रिजल्ट कितना रहने की उम्मीद है? डॉ. पवन कुमार : इसके बारे में अभी कहा तो नहीं जा सकता, क्योंकि रिजल्ट के बारे में तभी बताया जा सकता है कि जब परीक्षार्थियों की तरफ से फीडबैक आए कि कितना स्कोर रहा है। जैसे ही स्कैनिंग व रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा हो जाएगा तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आम तौर पर मुझे लगता है कि पिछले वर्षों की भांति ही रिजल्ट रहेगा।

31 जुलाई को भिवानी के वैश्य कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए परीक्षार्थी
प्रश्न : इस दफा एचटेट में क्या खास रहा? डॉ. पवन कुमार : सबसे खास बात ना केवल एचटेट बल्कि सीईटी के एग्जाम में भी रही कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली का प्रभाव परीक्षा तंत्र व सामाजिक संस्थाओं पर दिखा। वह अपने आप में बहुत ही प्रशंसनीय था। ऑब्जर्व यह किया कि हर व्यक्ति दोनों ही एग्जाम के बीच में खुद को पेश कर रहा था कि यह परीक्षा ना होकर एक उत्सव हो। सभी मिलकर इसमें अपना सहयोग दे रहे हों। परीक्षार्थियों ने गंभीरता से लिया और कहीं अप्रिय घटना नहीं घटी।
प्रश्न : इस बार 2024 का एचटेट देरी से हुआ था। अब 2025 का एचटेट कब तक होने की उम्मीद है? डॉ. पवन कुमार : एचटेट 2024 की परीक्षा देरी से होने का मुख्य कारण कुछ तकनीकी कारण थे। जिसमें खास तौर पर चेयरमैन की नियुक्ति होना भी अपने आप में एक कारण था। क्योंकि काफी बड़ा एग्जाम होता है। खासतौर पर भावी शिक्षकों के क्वालिटी असिसमेंट का और उनके भविष्य का सवाल होता है, इसलिए थोड़ी देरी हो गई थी। जहां तक एचटेट 2025 का सवाल है, हो सकता है नवंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।
प्रश्न : इसको लेकर क्या प्रक्रिया चल रही है? डॉ. पवन कुमार : इस समय तो एचटेट 2024 की परीक्षा हुई है। उसमें ही पूरा तंत्र व्यस्त है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उसके आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।