अभिजीत सिंह | गोरखपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में गर्ल स्टूडेंट्स के लिए एक नया फुल एयर कंडीशन्ड हॉस्टल बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से सपोर्ट करेगा। कुल 13.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल का नाम पॉवर ग्रिड गर्ल्स हॉस्टल रखा गया है।
MMMUT और पावर ग्रिड के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर एक औपचारिक MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया जाएगा। ये साइनिंग 26 अगस्त को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान होगी, जहां उत्तर प्रदेश की गवर्नर और विश्वविद्यालय की चांसलर आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी।
144 स्टूडेंट्स के लिए हाई-क्लास फैसिलिटीज
करीब 4000 स्क्वायर मीटर में बनने वाले इस चार मंजिला हॉस्टल में 144 स्टूडेंट्स के लिए रेजिडेंशियल फैसिलिटी होगी। हॉस्टल में AC रूम्स के अलावा डायनिंग हॉल, मेस, इनडोर गेम्स एरिया, बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोर्ट, कंप्यूटर लैब, जिम और लिफ्ट जैसी मॉडर्न फैसिलिटीज होंगी। हर सेगमेंट को फुल AC रखा जाएगा।
NBCC को मिली कंस्ट्रक्शन जिम्मेदारी
इस प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन NBCC इंडिया लिमिटेड के जरिए कराया जाएगा। MMMUT की ओर से जमीन, वाटर और पावर कनेक्शन, सीवरेज लाइन और अन्य जरूरी क्लीयरेंस उपलब्ध कराए जाएंगे। पावर ग्रिड समय-समय पर प्रोजेक्ट की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगेगा।
बॉयज के लिए पहले से बन रहा 528 बेड वाला AC हॉस्टल
यूनिवर्सिटी में बॉय स्टूडेंट्स के लिए पहले से 528 बेड वाला एक और एयर कंडीशन्ड हॉस्टल बन रहा है, जिसे यूपी सरकार द्वारा करीब ₹44 करोड़ की ग्रांट मिली है। इस के बाद अब गर्ल्स के लिए भी एसी हॉस्टल का रास्ता खुला है।
MMMUT के वाइस चांसलर प्रो. जेपी सैनी ने इस प्रोजेक्ट को यूनिवर्सिटी के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा, “ये हॉस्टल गर्ल स्टूडेंट्स को सेफ, कंफर्टेबल और मॉडर्न लिविंग एक्सपीरियंस देगा, जिससे उनका एकेडमिक और पर्सनल ग्रोथ एन हैंस होगा। हम पावर ग्रिड के सहयोग के लिए आभारी हैं।”