Rohtak assault JhaJjar Fight dowry Prachi Parag City police station Haryana | रोहतक में महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप: दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित, पति बोला, झूठ बोल रही पत्नी – Rohtak News

Actionpunjab
4 Min Read



रोहतक के सिटी थाने में महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज किया गया।

रोहतक में नई अनाज मंडी निवासी प्राची पुत्री राकेश ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत प

.

नई आनाजमंडी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी प्राची की शादी झज्जर निवासी पराग के साथ की थी। शादी के बाद से ही पराग, उसके पिता अनिल व मां ममता उसकी बेटी प्राची के साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगे। शादी के बाद जब प्राची के लड़की हुई तो ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने पर मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

राकेश कुमार ने बताया कि प्राची के ससुराल पक्ष के लोग लगातार मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे है। शादी में गाड़ी व कैश दिया था, बावजूद इसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं है और बेटी प्राची के साथ मारपीट करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही रोजाना गाली गलौच भी करते हैं।

ससुराल से बेटी को घर लेकर आ गए

राकेश कुमार ने बताया कि जब बेटी प्राची को ससुराल वालों ने पीटा तो वह अपने दोस्त शक्ति हुड्डा के साथ पराग के घर गया और बेटी प्राची को लेकर अपने घर आ गया। बेटी प्राची ने बताया कि वह ससुराल वालों की मारपीट से इतनी परेशान हो चुकी है कि आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जान से मारने की दे रहे धमकी

प्राची ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग छोटी छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे जान से मारने की धमकी तक दे रहे है। जब से वह अपने मायके आई है, एक बार भी उसके पति ने खोज खबर नहीं ली है। जब आत्महत्या करने का प्रयास किया तो घरवालों ने उसे बचा लिया।

झूठी शिकायत देकर परेशान कर रही प्राची

प्राची के पति पराग ने बताया कि उनके खिलाफ प्राची ने झूठी शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। उन्होंने प्राची के साथ कोई मारपीट नहीं की और ना कभी दहेज के लिए परेशान किया। जब प्राची को उसके पिता लेकर गए तो वह हंसी खुशी गई थी, बाद में पता नहीं क्या हुआ जो इस प्रकार की झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई है। शादी को 4 साल हो चुके है, कभी मारपीट नहीं की गई।

पुलिस मामले में कर रही जांच

सिटी थाना के जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया कि एक महिला की तरफ से ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ित करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही महिला के ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले का खुलासा किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *