Woman inspector gets command of Rohta police station in Meerut | मेरठ में महिला इंस्पेक्टर को मिली रोहटा थाने की कमान: एसएसपी ने रोहटा थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, बहसूमा थाने में भी नई तैनाती – Meerut News

Actionpunjab
1 Min Read


रिजवान खान | मेरठ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रोहटा थाना प्रभारी नीरज भगेल को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से महिला इंस्पेक्टर पूनम जादौन को तैनात किया गया है।

किसको कहां भेजा देखिए लिस्ट

किसको कहां भेजा देखिए लिस्ट

एसएसपी ने तीन दिन से खाली चल रहे बहसूमा थाने की कमान भी परीक्षितगढ़ थाने के एसएसआई भूपेंद्र कुमार को सौंप दी है। इससे पहले तीन दिन पहले एसएसपी ने बहसूमा थाने की एसओ इंदू वर्मा को लापरवाही के कारण लाइन हाजिर किया था।

बहसूमा थाने की पूर्व प्रभारी इंदू वर्मा पर चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप था। इसी लापरवाही के चलते उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब एसएसपी ने दोनों थानों में नए अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *