Breaking News LIVE Updates; RG Kar Hospital Rape Murder Case | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Actionpunjab
3 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; RG Kar Hospital Rape Murder Case | Delhi Mumbai News

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यहां से 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। यह ऑपरेशन दुल इलाके में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्चिंग के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली में थार सवार ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत

दिल्ली के मदर टेरेसा रोड पर तेज रफ्तार सफेद थार ने 2 लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक, कार से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं।

आरजी कर रेप-मर्डर केस, पीड़िता के माता-पिता पुलिस लाठीचार्ज में घायल

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर मामले में पीड़िता के माता-पिता शनिवार को पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मां को सिर, हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी आंतरिक और बाहरी चोटों की जांच के लिए सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट किए गए हैं।

इससे पहले, मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शनिवार को जब वे अपनी बेटी की दुष्कर्म और हत्या की बरसी पर नबन्ना की ओर मार्च कर रही थीं, तब महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। शंखा (परंपरागत चूड़ी) तोड़ दी और इस दौरान उनके सिर पर चोट आई। जूनियर डॉक्टर्स फोरम के सदस्य और अन्य लोगों ने कोलाकता में मार्च निकाला।

आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *