Faridabad Husband absconding in Tanu murder case| roshan nagar | फरीदाबाद के तनु मर्डर केस में पति फरार: 2 महीने बाद भी क्राइम ब्रांच नही पकड़ पाई, शव को गड्ढे में दबाया था – Faridabad News

Actionpunjab
3 Min Read


हरियाणा में फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में रेप के बाद बहू की हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ 2 महीने बीत जाने का बाद भी आरोपी पति की गिरफ्तारी नही कर पाई है। पुलिस अभी तक इस मामले में सास-ससुर और मृतिका की ननद को गिरफ्तार

.

क्या है पूरा मामला

पल्ला थाना पुलिस ने 20 जून को रोशन नगर की गली नंबर एक में घर के बाहर गड्ढे के अंदर से एक विवाहिता का शव बरामद किया था। मृतिका तनु (28) यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली थी और तनु की शादी साल 2023 में रोशन नगर निवासी अरुण के साथ की थी। पुलिस ने इस मामले में तनु के पति अरूण, ससुर भूप सिंह, सास सोनिया , ननद काजल के खिलाफ माला दर्ज किया था। पुलिस की जांच में ये भी पता चला था कि पति ने तनु को 21 अप्रैल को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई।

घर के बाहर खुदे इसी गड्ढे के अंदर से तनु की लाश 20 जून को बरामद की गई थी

घर के बाहर खुदे इसी गड्ढे के अंदर से तनु की लाश 20 जून को बरामद की गई थी

तनु के ससुर भूप सिंह ने कमरे में बेहोशी की हालात में पड़ी तनु का रेप किया और चुन्नी से उसका गला घोट दिया। जिसके बाद बाप- बेटे दोनों ने मिलकर लाश को घर के बार सीवरेज के पानी के लिए खोदे गए गड्‌डे में शव को दबा दिया और बहू के घर से लापता होने की अफवाह फैला दी। पुलिस मृतिका के मायके वालों की शिकायत पर जांच करते हुए लाश को बरामद कर लिया।

मृतिका तनु ( फाइल फोटो)

मृतिका तनु ( फाइल फोटो)

आरोपी पति अभी भी फरार

इस मामले की जांच को पल्ला थाना पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच डीएलएफ को दे दिया गया । लेकिन क्राइम ब्रांच भी करीब दो महीने का समय होने के बाद भी आरोपी पति अरूण की तलाश नही कर पाई है। पुलिस ने अभी तक ससुर भूप सिंह, सास सोनिया और ननद काजल को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस के द्वारा आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *