Police recovered the kidnapped girl from Bengal | पुलिस ने बंगाल से बरामद की अपहृत किशोरी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नरगिस और उसके परिवार ने किया था अपहरण – Deoria News

Actionpunjab
2 Min Read


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महुआडीह पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नरगिस खातून, उसके पिता मोहम्मद अलाउद्दीन, बहन नगमा और मां आयशा बेगम शामिल हैं। सभी को उनके घर सान्ता 08 नंबर बस्ती, बर्नपुर, थाना हीरापुर, जनपद वर्धमान, आसनसोल से पकड़ा गया।

मामला 6 अगस्त 2025 का है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमें गठित कीं।

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पीड़िता लगभग आठ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए नरगिस खातून के संपर्क में आई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू हो गई।

करीब एक महीने पहले नरगिस पीड़िता के घर भी आई थी। पीड़िता उसे बलिया ले गई थी और वह कुछ दिन उसके गांव में रही। इसके बाद नरगिस ने अपने परिवार के साथ मिलकर साजिश रची।

6 अगस्त को नरगिस पीड़िता को बलिया बुलाने में सफल रही। वहां से वह अपनी बहन और पिता की मदद से पीड़िता को पश्चिम बंगाल स्थित अपने घर ले गई।

महुआडीह पुलिस ने आरोपियों और पीड़िता के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी संसाधनों की मदद से सटीक स्थान का पता लगाया। पुलिस टीम आसनसोल पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 188/2025 धारा 137(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 87, 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *