Palwal Sports Minister Inaugurates Van Mahotsav KMP Expressway | Update News | पलवल में वन महोत्सव में शामिल हुए खेल राज्यमंत्री: केएमपी-आगरा क्रॉसिंग पर लगेंगे एक हजार पौधे, बोले-अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का होगा निर्माण – Palwal News

Actionpunjab
2 Min Read


वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम।

पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर आगरा क्रॉसिंग पर जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

.

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक से ‘एक पेड़ मां’ के नाम पर लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आमजन को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं।

पलवल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा

इससे बदलते जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से लोगों को सचेत किया जा सकेगा। मंत्री ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान केएमपी और आगरा-पलवल क्रॉसिंग पर एक हजार पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग द्वारा अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पौधारोपण करते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम।

पौधारोपण करते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम।

अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का होगा निर्माण

गौरव गौतम ने यह भी बताया कि पलवल में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा पलवल में केजीपी, केएमपी इंटरचेंज को हरा-भरा और सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। रेलवे लाइन के दूसरी तरफ के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, उप वन संरक्षक नरेश कुमार रंगा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *