Punjab Weather ; Alert Rainfall Updates | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब मे आज यलो अलर्ट: हिमाचल से सटे जिलों में बारिश की संभावना; मानसून हो रहा कमजोर, 10 दिन में 32% कम बरसे बादल – Amritsar News

Actionpunjab
3 Min Read


छाए हल्के बादल व हवा के बीच लहराता तिरंगा।

पंजाब में आज भी मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से सटे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। बीते दस दिन सामान्य से काफी अधिक कम बारिश के बाद इस सप्ताह सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते दिन एक-दो जिलों में छुटपुट बारिश हुई। जिसके चलते औसत अधिकतम तापमान में 1.2°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, सबसे अधिक तापमान 41.6°C फरिदकोट में रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के कई जिलों में तापमान 35°C के आसपास रहा। लुधियाना में 34.2°C, पटियाला में 35.5°C और अमृतसर में 34.6°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, अमृतया में 0.5 मिमी और पटियाला में 0.4 मिमी बारिश देखने को मिली।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

आज के बाद 48 घंटे सामान्य रहेगा मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 11 अगस्त को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट और नवांशहर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, 12 और 13 अगस्त को पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। जिसके बाद 14-15 अगस्त को फिर से इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब में कमजोर हो रहा मानसून

पंजाब में मानसून लगातार कमजोर हो रहा है। 1 जून से 10 अगस्त तक राज्य में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 7 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दिनों में राज्य में 279.1 मिमी बारिश सामान्यता होती है, लेकिन इन दिनों में मात्र 259.9 मिमी ही बारिश हुई है।

वहीं, 1 से 10 अगस्त की बात करें तो इन दस दिनों में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है और इन दिनों में स्टेट ड्राई रहा है। इन 10 दिनों में राज्य में 63.2 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक यहां मात्र 43.3 मिमी ही बारिश हुई है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकते हैं।

जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रह सकते हैं।

लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकते हैं।

पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकते हैं। ​​​​​​​

मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रह सकते हैं। ​​​​​​​

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *