Firing on a youth with a licensed weapon | लाइसेंसी हथियार से युवक पर फायरिंग: देख लेने की बात को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद,घायल हर्षवर्धन के कंधे में लगी गोली,एफआईआर हुई दर्ज – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में देर रात फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। घायल हर्षवर्धन का एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। हर्षवर्धन की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मानसरोवर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।

.

सीआई मानसरोवर लखन खटाना ने बताया कि वंदे मातरम रोड स्थित चारबाग गार्डन रेस्टोरेंट के पास देर रात कुछ युवकों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। घायल युवक हर्षवर्धन निवासी पाली के साथी खुशहाल का विवाद भांकरोटा के लोकेन्द्र गुर्जर से चल रहा था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद था लेकिन विवाद शांत हो गया था। लेकिन दो-तीन दिन से दोबारा विवाद हुआ और दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी देना शुरू कर दिया। दोनों युवक अपने साथियों के साथ वंदे मातरम सर्किल पर पहुंचे जहां पर विवाद बढा तो लोकेन्द्र गुर्जर ने अपने पिता की लाइसेंस वाली पिस्टल से फायर कर दिया। जो गोली हर्षवर्धन के कंधे पर लगी। जिस के बाद लोकेन्द्र अपने साथियों के साथ कार से भांकरोटा की तरफ निकल गया जिस की कार को भांकरोटा थाने में तैनात कांस्टेबल प्रवीण ने पकड़ी। लोकेन्द्र गुर्जर से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। हथियार लोकेन्द्र के पिता बनवारी गुर्जर का बताया गया हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *