Punjab Government 504 Patwari Appointment Letter Chandigarh Minister Hardeep Singh Mundian Update | पंजाब को मिले 504 नए पटवारी: मंत्री हरदीप मुंडिया की सलाह ट्रांसफर के लिए फोन करवाए, छह महीने काम करके दिखाए – Punjab News

Actionpunjab
3 Min Read



पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप मुंडिया नव नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए।

पंजाब सरकार ने आज मिशन रोजगार के तहत 504 नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें इन्हें अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। अब ये सीधे फील्ड में कार्यभार संभालेंगे।नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

.

में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि पहले लोग पटवारियों से डरने लगे थे, लेकिन सरकार ने पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने नए पटवारियों को नसीहत दी है कि जहां पर उनकी तैनाती हुई है,

उसी जगह पर काम करे। छह महीने के बाद उनकी मन मुताबिक ट्रांसफर होगी। पुराने पटवारियों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। इस मौके विभाग के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने युवाओं काे कहा कि अब गांवों में आप ही सरकार हो। ऐसे में अपने काम को पूरी निष्ठा से पूरा करे।

ट्रांसफर से तोड़ा करप्शन का नेक्सस

मुंडिया ने कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की 200-300 किलोमीटर तक की ट्रांसफर इसलिए की गई, क्योंकि उन्होंने कॉलोनाइजर्स से संबंध बन गया था और लोग परेशान हो रहे थे। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी तरह अब रजिस्ट्री क्लर्कों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। युवा पटवारियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जितना वेतन मिले, उसी में परिवार का गुज़ारा करें, इससे परिवार में खुशियां आएंगी।

सरकार का दावा

मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 2022 में सत्ता में आई थी। इसकी पांच प्रमुख गारंटियों में सरकारी नौकरी भी शामिल थी। सरकार का दावा है कि अब तक 55,000 लोगों को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, और इसमें किसी भी तरह की सिफारिश का स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पहले सरकारी नौकरियां चुनाव से छह महीने पहले दी जाती थीं, जबकि अब यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *