जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते स्वर्णकार समाज के लोग
भीलवाड़ा के एक सर्राफा व्यापारी की राजसमन्द में पुलिस पूछताछ के दौरान हुई मौत के बाद भीलवाड़ा के सर्राफा व्यापारियों ने रोष जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सोमवार शाम सभी व्यापारी सर्राफा बाजार में इकट्ठे हुए ओर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच वि
.
पुलिस ने उनको बेवजह टॉर्चर किया
स्वर्णकार समाज भीलवाड़ा के युवा जिलाध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि हमारे समाज के मेंबर गडरमाला निवासी खूबचंद जो अपनी दुकान पर स्वर्णकारी व्यवसाय करते हैं, अभी परसों उनको कांकरोली थाने से सिपाही आते हैं और उन्हें अपने दुकान से चोरी का माल खरीदने के आरोप लगाकर उनको वहां से उठाकर ले जाते हैं जबकि उनके द्वारा कहा गया कि मेरी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं आप उसकी पूरी तरह जांच कर लीजिए लेकिन पुलिस बिना कैमरे की जांच किए ही बिना किसी सबूत के उन्हें जबरदस्ती थाने ले जाती है वहां उनके साथ में टॉर्चर किया जाता है,यातनाएं दी गई और परेशान किया गया।

मृतक खूब चन्द ( फाइल फोटो )
उचित मुआवजा ओर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
बाद मे परिवार वाले को फोन करके बताया गया कि आपका भाई हॉस्पिटल में भर्ती है उन्हें आकर देख लो, जब परिवार के लोग वहां पहुंचते है तब तक उनकी की मृत्यु हो चुकी थी।हमारा भीलवाड़ा स्वर्णकार समाज और सर्राफा व्यवसायी उनके समर्थन में आज यहां इकट्ठा हुए है। उसके परिवार को उचित मुआवजा,सरकारी नौकरी और दोषियों पर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, उनको न्याय दिलाने की मांग को लेकर हम सभी इकट्ठा हुए है सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।इस दौरान बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन दिया गया ।
यह था मामला
राजसमंद में भोपालगढ़ भीलवाड़ा निवासी खूबचंद सोनी (50) पुत्र बद्रीलाल सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है, जहां वो रिपेयरिंग का करता है। रविवार दोपहर 12.30 बजे उनके भाई को किसी मामले को लेकर पूछताछ के लिए कांकरोली पुलिस थाने पर बुलाया गया।

भीलवाड़ा एडीएम को ज्ञापन देते स्वर्णकार समाज के लोग
थाने में पूछताछ के दौरान हुई मौत
थाने में व्यापारी से चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ की गई,मृतक का भाई कैलाश भी कांकरोली पुलिस थाने पहुंचा ओर पुलिस के साथ दुकान के आसपास के सीसीटीवी चेक करवाने ले गया,इस दौरान करीब 8 बजे थाने से फोन आया कि फूटेज चेक करने की जरूरत नहीं है वापस आ जाओ। कैलाश कांकरोली पहुंचा जहां से वो आर के हॉस्पिटल पहुंचा जहां उसके भाई की मौत हो चुकी थी।
सरकारी नौकरी ओर मुआवजे की मांग
इस घटना के बाद आज गाडरमाला गांव सहित नाथद्वारा, उदयपुर, राजसमंद, कांकरोली, गंगापुर के सर्राफा व्यापारी हॉस्पिटल पहुंचे ओर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। मृतक खूबलाल के परिवार में उनकी पत्नी मधुबाला, बेटी निवेदिता (24), पुत्र प्रदुम्न (22), अंशु (18) है। पिता की मौत के बाद बेटा प्रदुम्न बेहोश हो गया जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।