अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान अहिरौली बघेल गांव की रहने वाली नेहा सिंह (35) के रूप में हुई है। वह अंबुज सिंह की पत्नी थीं।
नेहा सिंह सोमवार को अपने घर से निकलकर गांव के पास स्थित रेलवे लाइन की ओर गईं। तेज रफ्तार ट्रेन के आने पर उन्होंने पटरियों पर छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर नहीं पाए।
सूचना पाकर बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
थानाध्यक्ष नवीन चौधरी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।